BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा ने कासना अवाम हॉस्पिटल पर की बैठक

Vision Live/ Greater Noida 
किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की बैठक ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित अवाम हॉस्पिटल पर हुई ,जिसकी अध्यक्षता रामकेश प्रधान एवं संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लौकेश भाटी ने किया। इस सम्बन्ध में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि संगठन की प्राथमिकता गाँव ग़रीब मज़दूर किसान की आवाज़ को बुलंद करना है ,पिछले लंबे समय से किसानों की समस्याओं को लेकर जनपद में प्राधिकरणों पर संगठन आंदोलन करता रहा है, जल्द ही बिजली की समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर  एनपीसीएल पर आंदोलन किया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा विकास प्रधान ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया है। अब न्यू नोएडा के नाम पर किसानों को लूटने की प्लानिंग शुरू कर दी है। किसानों की ओने पौने दामों में ज़मीन को किसी भी क़ीमत पर प्राधिकरण अधिग्रहण नहीं कर पायेगा। इस सम्बन्ध में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेश भाटी ने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 37 निवासी एडवोकेट विपिन नागर को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौक़े पर सैकड़ों लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इस मौक़े पर धनराज नागर, मेंजर नागर ,विनोद मलिक, हरेन्द्र नागर ,देवेन्द्र नागर, भारत नागर, मनीष नागर, हरेन्द्र मलिक, अतुल प्रधान सहित आदि लोग मौजूद रहे।