BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

लखनावली गांव में ब्राहमण समाज के लोग पुलिस के खिलाफ सडक पर उतरे

 





ब्राहमण समाज के लोगों की भीड पुलिस कमिश्नर तेरी अत्याचारी के नारों के बीच पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आवास की ओर बढने लगी तो कुछ  ही  दूरी पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया

राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकमन प्रधान ने इस मौके पर पुलिस को चेताया कि यदि पुलिस ने तय समय में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता पर हुए हमले के आरोपियों को तत्काल ही, नही धर दबोचा तो आगे की रणनीति बना कर पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। इस मामले मेंं पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डा0 महेश शर्मा खुल कर सामने चुके है। रविवार को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लखनावली गांव में ब्राहमण समाज की एक पंचायत हुई। राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकमन प्रधान आवास पर संपन्न हुई बैठक में ब्राहण समाज के नेताओं ने मंडल  भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता पर हुए हमले की घोर निंदा की, साथ ही पुलिस की कार्यशैली को लेकर प्रदर्शन किया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकमन प्रधान ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पी थ्री के पास गुरुवार शाम भाजपा के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा और कार्यकर्ता शिवम और संचित उर्फ सिंगा पंडित पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने हमला बोल दिया था। पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली है। पुलिस की यह नाकामी भी है और एक विधायक की शह पर यह सब कुछ हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सासंद डा0 महेश शर्मा ब्राहमण समाज के गौरव भी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सासंद ने इस मामले को गंभीरता से लिया हैं। ग्रेटर नोएडा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री सासंद डा0 महेश शर्मा खुलकर सामने गए हैं। सांसद डा0 महेश शर्मा ने गुरुवार देर रात अस्पताल जाकर हमले में घायल सिंगा पंडित से मुलाकात की। सांसद ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस को 36 घंटे का टाइम दिया है। किंतु अब ब्राहमण समाज के सब्र का बांध टूटने लगा है।








बैठक के बाद ब्राहमण समाज के लोगों की भीड पुलिस कमिश्नर तेरी अत्याचारी के नारों के बीच पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के आवास की ओर बढने लगे तो कुछ  ही दूरी पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसी बीच ब्राहमण समाज के लोगों और पुलिस के बीच तीखी नांंक झोंक हूई और अंत में मांगों के संबंध में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के नाम संबोधित एक ज्ञापन सूरजपुर कोतवाल को सौंपा गया। राष्ट्रीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित लोकमन प्रधान ने इस मौके पर पुलिस को चेताया कि यदि पुलिस ने तय समय में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता पर हुए हमले के आरोपियों को तत्काल ही नही धर दबोचा तो आगे की रणनीति बना कर पुलिस के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।