BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर एक बार फिर विश्व पटल पर चमक रहा है, भरपूर फायदा न केवल यहां के रहने वालों को बल्कि पूरे राज्य को मिल रहा हैः योगी आदित्यनाथ

 

>

>


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने गंगा पारियोजना समेत कई विकास योजनाओं की सौगात देने के मौके पर ग्रेटर नोएडा में जनसभा को संबोधित किया

जेवर विधायक ने भूमि अधिग्रहण में खूनी इतिहास का जिक्र कर जेवर एयरपोर्ट में जमीन देने वाले किसानों को सराहा

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने गंगा पारियोजना समेत कई विकास योजनाओं की सौगात देने के मौके पर ग्रेटर नोएडा में जनसभा को संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 1,670 करोड रुपए की विकास योजनाएं आम आदमी को समर्पित की हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप लोगों को याद होगा जेवर को अपराध का गढ़ माना जाता था। मुझे याद है, सरकार के पहले साल की जुलाई महीने की वह विभत्स घटनाए जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया था। माफिया, गुंडे और दुष्कर्मी हावी थे। मैंने तभी तय कर लिया था कि इन माफियाओं और गुंडों को सबक सिखाना होगा। इन्हें जड़ से उखाड़ कर फेंकना होगा। इसके बाद हमने गुंडों और माफियाओं पर कड़ा प्रहार करना शुरू किया। उनके खिलाफ दृढ़ इच्छाशक्ति से आगे बढ़े। जिसका परिणाम आपने देखा है केवल जेवर और गौतमबुद्धनगर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश से माफियाओं का सफाया कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि आज उसी जेवर से विकास का रास्ता होकर निकला है। जेवर में केवल भारत का बल्कि दुनिया का चौथा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बन रहा है। जब उत्तर प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं था, किसी की पूंजी सुरक्षित नहीं थी तो कौन भला यहां पर उद्योग लगाता है। अपने जीवन और पूंजी को संकट में डालने आता। अब उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदल रही है। इस बदलती हुई तस्वीर और तकदीर को देख कर दुनिया भर के लोग यहां उद्योग लगाने रहे हैं। वह आज खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। गौतमबुद्धनगर एक बार फिर विश्व पटल पर चमक रहा है। भरपूर फायदा केवल यहां के रहने वालों को बल्कि पूरे राज्य को मिल रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में पिछले साढे 5 वर्षों के दौरान औद्योगिक विकास तेजी से हुआ है। यूपी की बदलती तस्वीर और तकदीर पर यहां का हर निवासी गौरव महसूस कर रहा है। 


>
>

इस मौके पर जेवर विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि विगत दिनों उत्तर प्रदेश के मुखिया माननीय योगी आदित्यनाथ के यशस्वी नेतृत्व में जेवर और पूरा उत्तर प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। इस गौतमबुद्धनगर जिले में भूमि अधिग्रहण का खूनी इतिहास रहा है। जनसभा के पास में ही स्थित ग्राम घोड़ी बछेड़ा में पूर्ववर्ती सरकारों ने एक.एक इंच ज़मीन के लिए किसानों पर गोलियां चलवाई हैं। किसानों से जबरदस्ती की गई तो उन्होंने खून बहाने से भी गुरेज नहीं बरता। किंतु आज योगी आदित्यनाथ की बदौलत किसान खुद आगे बढ़कर विकास योजनाओं के लिए जमीन दे रहे हैं।  जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए यहां के किसानों ने जिस समर्पण भाव का परिचय दिया है, वह इतिहास बन गया है। किसानों का सम्मान बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऐतिहासिक फैसला लिया। मुख्यमंत्री ने केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश के इतिहास में सबसे बड़ी मुआवजा वृद्धि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से प्रभावित किसानों के लिए की है। हम इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करते हैं।