BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंच कर अखिलेश यादव को सांत्वना दी

>
>
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
   भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक राष्ट्रीय अध्यक्ष श् राजेश सिंह चौहान , राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र  मलिक ने मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव  सैफई पहुंच कर अखिलेश यादव  को सांत्वना दी।  श्रद्धेय नेताजी को  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि चौं चरण सिंह व महात्मा टिकैत के बाद अगर किसी के सीने में किसानो के दर्द था तो वह श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी थे।
धमेंद्र मलिक ने कहा कि सेना में शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को घर पर पहुंचाने का नेताजी का फैसला शहीदों के सम्मान में बड़ा फैसला था। किसानो के लिए बिजली बिल माफी,किसान दुर्घटना बीमा में वृद्धि,किसानो की कर्ज माफी जैसे बड़े फैसले किए। श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी किसानो के मसीहा थे और रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक श्रद्धेय नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करती है। इस मौके पर दिनेश शर्मा, मेजर नागर,बॉबी नागर, दया प्रधान,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह, महेंद्र मुखिया, दीपक तोमर आगरा,  डॉ अनिल यादव, मोहित यादव,  सुरेंद्र सिंह,  निलेश यादव, मैनपुरी, पुष्पेंद्र यादव,  राजकुमार तोमर , बलबीर सिंह  सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।