BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन ( अजगर) ने जेवर टोल पर दिखाया दम

>
 किसानों की समस्याओं के संबंध में महापंचायत कर हुंकार भरी
>

 
  मौहम्मद इल्यास - "दनकौरी" / जेवर 
जेवर टोल पर भारतीय किसान यूनियन (अजगर )ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  सतवीर नागर  एवं प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में  किसानों की मांगों के संबंध में  ज्ञापन यमुना प्राधिकरण के विशेष कार्य अधिकारी शैलेंद्र  एव जेवर एसडीएम  अभय सिंह के साथ-साथ  यमुना टोल प्रबंधन के  मैनेजर जेके शर्मा एवं एसपी जेवर को सौंपा।   इससे पहले 10:00 बजे  टोल पर पंचायत शुरु हो गई थी जिसमें भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के पदाधिकारियों  निम्न मांगों  के  संबंध में  अधिकारियों से वार्ता की।
1 - एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ 7-7  किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी किसानों को आईडी के आधार पर निशुल्क सेवा दी जाए ,जब तक कि एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ आगरा तक सर्विस रोड चालू नहीं हो जाती।
 2 - पत्रकार बंधुओं से और टू व्हीलर चालक से टोल टैक्स नही लिया जाए।
 24 अगस्त 2014 में प्रतिकर पर एक आदेश आया था जिसके तुरंत बाद किसानों को 64.7% प्रतिकर देना शुरू कर दिया गया था  लेकिन आज तक भी कुछ किसानों को 64.7% प्रतिकर नहीं मिला है। भारतीय किसान यूनियन अजगर की मांग है कि जो किसान प्रतिकार से वंचित रह गए थे उन्हें 2014 से लेकर आज तक प्रतिकार पर ब्याज राशि भी दी जाए।
 आज पंचायत की अध्यक्षता देवेंद्र नेताजी और संचालन उधम नागर ने किया।
 पंचायत में किसानों के बीच में ओएसडी यमुना प्राधिकरण, एसडीएम जेवर , एसीपी जेवर और जेवर टोल प्रबंधक पहुंचे। किसानों ने समस्या का तुरंत निस्तारण  करने की माँग रखी जिसमे अधिकारियों ने किसानों से केवल 15 अक्टूबर 2022 तक का समय मांगा।  राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर ने किसानों के समर्थन से समय दे दिया  और कहा कि अगर 15 तारीख तक समाधान नहीं हुआ तो किसान टोल पर पुनः धरना देंगे। जिसमें गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जेवर टोल पर धरना होगा ,मथुरा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मथुरा टोल पर, आगरा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आगरा टोल पर धरना दिया जाएगा और टोल फ्री किया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
 इस मौके पर इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नगर ,राष्ट्रीय महासचिव प्रभु प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश चपरगढ़, प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश सचिव रजपाल भगत जी, जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर  राजेश उपाध्याय, जिला प्रवक्ता मीडिया व प्रभारी कृष्ण भाटी, जिला अध्यक्ष मेरठ पवन गुर्जर, जिला अध्यक्ष मथुरा ठाकुर चंद्रपाल सिंह ,चौधरी नीटू सिंह राष्ट्रीय सचिव, शर्मा यादव ,सुखबीर नागर, इंद्रजीत प्रधान , सुनील नागर,युवा जिलाध्यक्ष जुबैर भाटी, केहर अली, शाहिद, जबर सिंह मलिक,विनोद मलिक ,ओमपाल मलिक, भोला कसाना, अनिल कसाना, आकिल खा,  रमेश चंद यादव, वरुण प्रधान, संजय यादव, विकास चौधरी, रविंदर तोमर ,अजय उपाध्याय  शैलेंद्र पुंडीर, मुकेश , श्याम सिंह यादव, सतेंद्र  बृजेश ,उधम सिंह, अनिल शर्मा ,गजल यादव, देवेंद्र कश्यप  आदि पदाधिकारीगण मौजूद रहे।