BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दनकौर क्षेत्र को एक नई सौगातः------------उत्तर प्रदेश और हरियाणा की दूरी यमुना पुल के शुरू हो जाने पर मिट जाएगी

 

>

>

दनकौर क्षेत्र को एक नई सौगातः

दनकौर मंझावली यमुना पुल फरवरी-2023 में जनता के लिए खोल दिया जाएगाः कृष्ण्पाल सिंह गुर्जर

फरीदाबाद के सांसद केंद्रीय मंत्री कृष्ण्पाल सिंह गुर्जर ने गौतमबुद्धनगर मंें स्वागत समारोह के दौरान गुरूवार को यह बात कही

मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा

दनकौर क्षेत्र को एक नई सौगात मिलने जा रही है। दनकौर मंझावली यमुना पुल फरवरी-2023 में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह बात फरीदाबाद के सांसद केंद्रीय मंत्री कृष्ण्पाल सिंह गुर्जर ने गौतमबुद्धनगर मंें स्वागत समारोह के दौरान गुरूवार को कही। फरीदाबाद के सासंद केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर दनकौर क्षेत्र के ग्राम अट्टा गूजरान में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय सचिव बाबा स्वर्गीय लज्जाराम प्रधान के आवास पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

>
>

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा की दूरी यमुना पुल के शुरू हो जाने पर मिट जाएगी। कोरानाकाल की वजह और फिर बारिश में यमुना का पानी बढ जाने आदि कारणों से दनकौर मंझावली पुल के निमार्ण में थोडी देरी जरूर हुइ है मगर अब जनता के इंतजार की घडिया समाप्त होने ही वाली हैं। उन्होंने कहा कि नए वर्ष 2023 में दनकौर क्षेत्र और फरीदबाद को इस यमुना पुल के जरिए सीधे जोड दिया जाएगा। पुल निमार्ण शेष कार्य अब युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। फरवरी-2023 में दनकौर मंझावली यमुना जनता के लिए खोल दिया जाएगा। दनकौर मंझावली यमुना पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगें, सवाल पर उन्होंने कहा कि यमुना पुल के उद्घाटन का कार्यक्रम जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना पुल के शुरू हो जाने से हरियाणा और उत्तर प्रदेश दोनो राज्यों को फायदा मिलेगा। रोजगार और व्यवसाय की दृष्टि से भी यह यमुना पुल का रास्ता बेहद सुगम होगा। 

>
>

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रत्येक मोर्चे पर मजबूत हुआ है। देश ने अभी कोरोना जैसी महामारी से जंग लडी है। विकास चौथतरफा हआ हैं। यमुना पुल की इस विकास की एक झलक है। उन्होंने किसान नेता स्व0 राजेश पायलट को नाम लेते हुए कहा कि किसान नेता स्व0 राजेश पायलट का यह सपना था कि यमुना नदी पर पुल बने और दनकौर और फरीदाबाद की दूरी चंद मिनटों में ही सिमट जाए। आज स्व0 राजेश पायलट का सपने के साकार होने का भी समय गया है। स्वागत कार्यक्रम के संयोजक सरजीत नागर मनोज नागर ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर को पगडी पहना और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। साथ एक गदा और चंदी का मुकुट भी भेंट किया। इसके साथ मंच पर उपस्थित अतिथियों का भी पहगडी पहना कर स्वागत किया गया। मंच संचालन लोक कलाकार उधम सिंह नागर ने किया। मास्टर दयाराम शास्त्री ने भी विचार व्यक्त किए।

>
>

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर का माल्यापर्ण स्वागत करने वालों में चौधरी भगीरथ, मास्टर धनीराम नागर, मास्टर सूबेराम नागर, सरदा प्रधान अमरपुर, बाबू प्रधान अमरपुर, बलराज प्रधान राजपुर, सतीश प्रधान, चेयरमैन दनकौर मास्टर अजय कुमार भाटी, लीला प्रधान जगनपुर, जबर प्रधान, अजीपाल बैंसला, बाबा ओप्रकाश, बाबा मैंबर सिंह, बाबा कृपाल, रामवीर बाबूजी, हसंराज भाटी, गिर्रराज सूबेदार, कृष्ण भाटी, राधेश्याम प्रजापति और दीपक नागर भी शामिल रहे। इस मौके पर एसीपी बृजनंदन रॉय और दनकौर कोतवाल राधा रमण सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।