>
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhuqtNZJft1GDS6U-erWQwg1VDzfAk71b5ad06Q4ZO8yrfsH2bvGBkFQMTjMDS2XYPgY0ORe6ZrFwAPdvE4FVaqqmvw88tDYJSe78jxDRS3GANSWBlXj7GdkFzl1BTZjJmgQ7Ed-SIO8Gv3YSdhkLTalgKJE1W-DWRjlj76x6SWF_uz4wHeVf1PERrP/w480-h640/f65b8404-7be3-4e03-b72a-074d2e10f5d7.jpg)
>
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiYpM2Ir2_vNWDVKhfcSVioGZQ7optTxFmGg_2Jl70mMERbYBM4pYf-YbaUIZ3pADd1tBKlLiczmOnXj7t-h5AvjaWI4BvuqhlxqaRVL5XB6BS9HJsAT7nC-WzQaUGN0uissm7Oid1OjU2OqdE1IrS9RXTHeNysEfu4MyyIbk1BInazxfxxWWHnjZYJ/w480-h640/ad88b874-61dd-4048-be00-103b73bc9bf4.jpg)
>
![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjQMkq_w2LznEcauLv1rHgzmMSA9BSwkw-v2U3FkqNkYbtQI-7-KSoZewpMZSpI9Tt400HW1cMhOpAX8PyOxobGD_NHnJjoFdCvL0YVJ3aO_VerOoWiqTd57l5nZnO-RQG-SPs8Inq66dV4AwNZJG01TkOvGVNreaKp9tA4C4oeLFt3PiYp6AU_ePP4/w480-h640/5c3b5257-dc58-462c-9754-3a5457edab6b.jpg)
विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता रोहित बैसोया ने अमरनाथ में बादल फटने से पूरी जल प्रलय के बाद सेना द्वारा चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन एवं राहत और बचाव के कार्य की सराहना की है। इस दौरान वे स्वयं भी अमरनाथ यात्रा पर थे। उन्होंने बताया कि अमरनाथ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद सेना ने जिस तरह से जिम्मेदारी संभालते हुए सैकड़ों लोगों की जान बचाई, वह काबिले तारीफ है। उन्होंने बताया कि अचानक से हुए इस हादसे के बाद सेना के जवानों ने जिम्मेदारी संभालते हुए श्रद्धालुओं कितना केवल जान बचाई बल्कि उनको हौसला भी दिया। भारतीय सेना के हौसले और जज्बे को सलाम है।