BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने रचा इतिहास

 


टोक्यो पैरालिंपिक्स.-2021 में भारत का नाम रौशन किया

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

टोक्यो पैरालिंपिक्स.2021 में भारत शानदार प्रदर्शन रहा है। इसी कड़ी में गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने भी इतिहास रच दिया है।  बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में जिलाधिकारी सुहास ने  पुरुषों के 4 वर्ग में रजत पदक हासिल करके भारत वर्ष का मस्तक ऊँचा कर दिया है। इस शानदार जीत की खुशी में ग्रेटर नोएडा के खेल प्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जीएम मॉल जगत फॉर्म पर एकत्रित हो कर मिठाइयां बाँटी और जश्न मनाया । इस अवसर पर हॉकी के नेशनल प्लेयर सरदार मनजीत सिंह, खेल प्रेमी चाचा हिंदुस्तानी, सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र भाटी, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महासचिव मनोज गर्ग, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनोद कसाना और गजेंद्र चौधरी, ओम रायज़्यादा, रोताश सिंघल,प्रेम चंदेल समेत गणमान्यजन उपस्थित रहे।