BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

त्रिस्तरीय चुनावों में सरकार की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से गौतमबुद्धनगर भाजपा नें ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का कार्य कियाःविजय भाटी

 


संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गौतमबुद्धनगर भाजपा की  बैठक जिला कैंप कार्यालय स्वर्णनगरी में संपन्न

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गौतमबुद्धनगर भाजपा की एक बैठक जिला कैंप कार्यालय स्वर्णनगरी में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की और संचालन जिला महामंत्री मनोज गर्ग व दीपक भारद्वाज ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने जनपद गौतमबुद्धनगर के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी ने जनपद गौतमबुद्धनगर में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा 2022 चुनाव में जनता एवं कार्यकर्ताओं के भरोसे से भारतीय जनता पार्टी 300 से अधिक विधानसभा सीटें जीतकर उत्तर प्रदेश में पुनः सरकार स्थापित करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और यूपी योगी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रत्येक वर्ग के लोगों के हित में कार्य और जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत राज्य की जनता जनार्दन विधानसभा-2022 में यह कार्य करते हुए जातिवाद और परिवारवाद को पीछे छोड़कर विकास के कार्यों पर मोहर लगाएंगी। इसलिए सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से चुनाव उपाध्यक्ष सुनील भाटी, देवा भाटी, धर्मेन्द्र कोरी, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, 0 र्कमवीर आर्य, पवन नागर, मुकेश नागर,  गुरूदेव  भाटी, पवन त्यागी, सतपाल शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।