BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान एकता संघ की बैठक नोएडा महानगर में नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष कमल यादव के आवास गढ़ी चौखण्डी गांव मे संपन्न

 


जब तक ये तीन कृषि काले कानून रद्द नही किए जाएंगे तब तक देश का किसान सड़कों पर आंदोलन करता रहेगाः सोरन प्रधान

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 किसान एकता संघ की एक बैठक नोएडा महानगर में नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष कमल यादव के आवास गढ़ी चौखण्डी गांव में आहुत की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि जब तक ये तीन कृषि काले कानून रद्द नही किए जाएंगे तब तक देश का किसान सड़कों पर आंदोलन करता रहेगा। सरकार एम०एस०पी पर कानून बनाए और स्वामीनांथन आयोग की रिपोर्ट जल्द से जल्द लागू करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह अम्बावत,राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना, राष्ट्रीय महासचिव बृजेश भाटी,राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित प्रमोद शर्मा,मेरठ मण्डल प्रभारी पप्पू प्रधान,प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी,प्रदेश सचिव धर्मपाल प्रधान,महानगर प्रभारी अर्जुन प्रजापति,महानगर अध्यक्ष कमल यादव,रवि प्रजापति,जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र चौहान और मोहित भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण  उपस्थित रहे।