BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नरेट लागू करने का फैसला जिले में विकास की राहः सुरेश राणा

  


गौतमबुद्धनगर रिर्जव पुलिस लाईंस के परेड ग्राउन्ड पर 72 वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 


उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस अवार्ड से सम्मानित किया 

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्धनगर रिर्जव पुलिस लाईंस पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के परेड ग्राउन्ड पर 72 वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस के सबसे बड़े अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान उनको यूपी पुलिस के महानिदेशक एचसी अवस्थी की घोषणा पर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने आलोक सिंह और रणविजय सिंह को प्लैटिनम डीजी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया है। पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ 18 पुलिस अधिकारियों को ही आज यह सम्मान दिया गया है। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कमिश्नर आलोक सिंह और रणविजय सिंह को सम्मानित करते हुए कहा कि गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद जिले में पुलिस व्यवस्था पर काफी कार्य हुआ है। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। कोरोना के काल में नोएडा पुलिस ने काफी सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि कमिश्नर आलोक सिंह और उनकी टीम ने लोगों के बीच में जाकर वार्ता की है। जिसकी वजह से आम जनता और पुलिस के बीच अच्छे संबंध बने है। लॉकडाउन के समय में नोएडा पुलिस ने जरूरतमंद लोगों को खाना पहुंचाया और मरीजों को दवाई तक पहुंचाने का काम किया है। जिसकी सराहना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी की है। योगी आदित्यनाथ का गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नरेट  लागू करने का फैसला जिले में विकास की राह है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि जिले में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद कानून व्यवस्था में काफी बदलाव किए गए हैं। महिला सुरक्षा को लेकर विशेष आईपीएस अधिकारी तैनात की गई हैं। जिससे महिला संबंधी समस्याओं का समाधान अच्छे तरीके से किया जा रहा है। जिले में महिला सुरक्षा डीसीपी तैनात होने के बाद जिले की महिला काफी जागरूक हुई है। जिले में यातायात व्यवस्था को और भी ज्यादा बेहतर करने के लिए अलग से ट्रैफिक डीसीपी तैनात किए गए हैं। जिले में इस समय 50 से भी ज्यादा ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। जो लगातार लोगों को ट्रैफिक कानून के बारे में जागरूक करते हैं। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त  रणविजय सिंह समेत जिले के 37 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सम्मानित किया है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर चौकी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल इरफान खान को भी सिल्वर मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने करीब एक महीना पहले ग्रेटर नोएडा की खेरली नहर में डूबती हुई एक महिला को बचाया था। समारोह में जेवर विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह,  दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, जिलाधिकारी सुहास एल0वाई0, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अपर्णा गांगुली एवं समस्त पुलिस उपायुक्त, अपर पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त एवं अन्य कमिश्नरेट के अधिकारीगण के अतिरिक्त गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहें।