BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

समृद्धि नागर फाउंडेशन की चेयरमैन श्रीमती मंजू नागर ने मनाई दीपावली — 250 मिठाई के डिब्बे और 101 रुपए भेंट किए



समृद्धि नागर फाउंडेशन ने मनाई दीपावली — 250 मिठाई के डिब्बे और 101 रुपए भेंट किए सुरक्षा व हाउसकीपिंग कर्मियों को


मौहम्मद इल्यास — “दनकौरी”/ गौतमबुद्धनगर 
दीपावली के पावन अवसर पर समृद्धि नागर फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार की एक और मिसाल पेश की। फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती मंजू नागर ने नोएडा के सेक्टर-128 स्थित जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में तैनात सभी सिक्योरिटी गार्ड्स और हाउसकीपिंग स्टाफ को 250 मिठाई के डिब्बे और प्रत्येक को 101 रुपए भेंट किए।

इस अवसर पर श्रीमती मंजू नागर ने कहा कि —

“दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि दिलों को रोशन करने का पर्व है। समाज की खुशियाँ तभी पूर्ण होती हैं जब हम अपने आसपास कार्यरत उन लोगों को भी इस उत्सव की भावना में शामिल करें, जो पूरे वर्ष हमारी सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हैं।”

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने दीप जलाकर शुभकामनाएँ दीं और उपस्थित सभी कर्मियों को मिठाई वितरण किया। पूरा वातावरण आपसी सौहार्द, कृतज्ञता और उत्साह से भर गया।

समृद्धि नागर फाउंडेशन समय-समय पर जरूरतमंदों के बीच दूध, चावल और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण करता रहा है।
कोविड महामारी के कठिन दौर में भी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, वस्त्र और आवश्यक सामग्री पहुँचाकर मानवता की मिसाल कायम की थी।

श्रीमती मंजू नागर ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक खुशी और सहयोग की भावना पहुँचाना है, और दीपावली का यह आयोजन उसी दिशा में एक छोटा परंतु सच्चा प्रयास है।

यह पहल क्षेत्र में सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय मूल्य को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट उदाहरण बनी।





.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }