BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में सिरसा के पहलवान देवांश खटाना ने जीता कांस्य पदक


SPECIAL STORY:- क्वार्टर फाइनल में 11-3 से दर्ज की शानदार जीत, सेमीफाइनल में कड़े मुकाबले के बाद मिली हार

रिपोर्ट:- मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"

Vision Live News | ग्रेटर नोएडा

 मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज, सैफई, इटावा में 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में गुरु रंजीत अखाड़े के युवा पहलवान देवांश खटाना, निवासी ग्राम सिरसा, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

गुरु रंजीत अखाड़े के संचालक रंजीत पहलवान ने बताया कि प्रतियोगिता में देवांश ने अपनी कुश्ती प्रतिभा और दमदार प्रदर्शन से पदक हासिल किया। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में देवांश का सामना लखनऊ के पहलवान हर्ष से हुआ, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11-3 के अंतर से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल मुकाबला आगरा के पहलवान विपिन के खिलाफ बेहद रोमांचक रहा। दोनों पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें देवांश को 7-6 के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद देवांश ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन

रंजीत पहलवान के अनुसार देवांश खटाना इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे देवांश ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए गुरु रंजीत अखाड़े और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

देवांश की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, खेल प्रेमियों और कुश्ती से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, योगी भाटी, वनिश प्रधान, जितेंद्र भाटी, परीक्षित नागर, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, राजेश भाटी, अमित भाटी, चमन कसाना, पवन भाटी, सुमित भाटी सहित अन्य लोगों ने देवांश खटाना को बधाई दी।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }