BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दादरी ब्लाक क्षेत्र के कठेहरा की बी.एल.ओ. के ़खिलाफ़ कार्यवाही की मांग

 


मनीष भाटी बी.डी.सी. ने तहसीलदार दादरी को पत्र लिख कर बी.एल.ओ की लापरवाही की शिकायत की

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

दादरी ब्लाक क्षेत्र के कठेहरा गांव निवासी मनीष भाटी बी.डी.सी. ने तहसीलदार दादरी को पत्र लिख कर बी.एल.ओ की लापरवाही की शिकायत की है। मनीष भाटी बी.डी.सी. ने तहसीलदार दादरी को पत्र में अवगत कराया है कि ग्राम .कठेहरा में बी.एल.ओ. दीप सिखा सहा अध्यापिका की लापरवाही से ग्रामपंचायत  में नई वोट बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ है। दादरी ब्लांक के कठेहरा गांव में तय कार्यक्रम के अनुसार अभी तक नई वोट बनाने का कार्य शुरू नहीं हुआ हैं। बी.एल.ओ. का नाम दीप शिखा है। पत्र में उन्होंने अपने पास सामग्री रखकर कार्यक्रम शुरू नहीं किया है। ग्रामवासी इससे लापरवाही से बेहद नाराज है। यदि समय से वोट नही बन पाते हैं तो ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के हाल में संपन्न होने वाले चुनावों में दिक्कत पैदा होगी। तहसीलदार से पत्र के माध्यम से नई बी.एल.ओ. लगाकर ग्रामपंचायत में नई वोटों का कार्य कराएं जाने और दोषी उक्त बी.एल.ओ. के ़खिलाफ़ कार्यवाही की मांग की गई है।