BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुन अर्पित किए

 


देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और सभी को रोजगार मिले नेहरू जी ने जीवन पर्यंत कार्य कियाः मनोज चौधरी

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती 14 नवंबर-2020 की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार कहे जाते हैं, क्योंकि उन्होंने देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और सभी को रोजगार मिले इसके लिए जीवन पर्यंत कार्य किया। उन्होंने औद्योगिकीकरण को बढ़ावा दिया, नए.नए उद्योग लगाएए, अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश में अभूतपूर्व कार्य किए, इसरो जैसे संस्थान का निर्माण कराया, लोगों को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से एम्स जैसे इंस्टिट्यूट बनाए, आईआईटी आईआईएम जैसे संस्थानों के निर्माण कराए। भाखड़ा नांगल बांध बनाया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने आज के आधुनिक भारत का सपना वर्षों पूर्व देखा था और उसे पूरा कराने के लिए स्व0 इंदिरा गांधी, स्व राजीव गांधी और मनमोहन सिंह जैसी सरकारों ने उल्लेखनीय कार्य किए, जिसका लाभ देश को अभी तक मिल रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि हमें इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए स्वयं को समर्पित करना होगा और हम उनके दिखाए मार्ग पर आगे चलेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शाहिद भाई, जिला सचिव रवि भाटी, जिला सचिव राजेश बाल्मीकि और प्रवीण शर्मा, पुनीत मावी, अरुण नागर, नंदू ठाकुर, शुभम शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।