BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

उ.प्र. सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत वेबगोष्ठी द्वारा जागरुकता कार्यक्रम संपन्न

 




उ.प्र. सरकार महिलाओं एवं बच्चों के सम्मान और सुरक्षा के लिए है, उ.प्र. सरकार सतत संकल्पितः. रामसखी कठेरिया

 


विजन लाइव/मथुरा

उ.प्र. सरकार के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शिक्षा/अभियोजन/पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों से सुरक्षा के संबंध में जागरूकता हेतु एक वेब संगोष्ठी का आयोजन मथुरा में किया गया। वेबीनार को मुख्य अतिथि के रुप में संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रामसखी कठेरिया ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के हितों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार संकल्पित है और सतत प्रयास कर रही है कि महिलाओं और बच्चों के साथ अपराध करने वाले अपराधियों को कठोर दण्ड दिलाया जा सके। इस अभियान में उन्होंने सभी से सहयोग का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डी.पी. सिंहए अपर निदेशक अभियोजन आगरा मण्डल ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा करने तथा दुराचारियों को दण्डित कराने हेतु प्रभावी संयुक्त कार्य योजना बनाने की जरूरत पर बल दिया। उप शिक्षा निदेशक और डायट मथुरा प्राचार्य डा0 महेंद्र सिंह यादव एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 17 से 25 अक्टूबर के मध्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी   मिशन  शक्ति जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं की सहभागिता एवं सुरक्षा के लिए विशेष अभियान संचालित किए जा रहे है। इससे न केवल जनजागरूकता फैलेगी बल्कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा का भी अहसास होगा। संगोष्ठी में विषय विशेषज्ञ के रुप में न्यायालय/अभियोजन/पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। श्रीमती आरती सिंह आई.पी.एस., ए.एस.पी. एवं नोडल ऑफीसर मिशन शक्ति मथुरा, श्रीमती नीतू सिंह सहायक अभियोजन अधिकारी मथुरा, ी सहसेन्दु मिश्रा वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी मथुरा, श्रीमती अलका उपमन्यु विशेष लोक अभियोजक पोक्सो कोर्ट मथुरा द्वारा बाल.अपराध, भ्रूण हत्या, बाल.विवाह, घरेलू हिंसा, मानसिक, शारीरिक, भावनात्मक, शोषण, साइबर क्राइम, बालात्कार, मोबाइल का दुरुपयोग, दहेज प्रताणना आदि के प्रति महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने हेतु जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा में शिक्षा का उत्थान ही है शिक्षक की पहचान का ध्येय लेकर चलने वाले मिशन शिक्षण संवाद उ.प्र. की टैक्निकल टीम से सुश्री ज्योति सिंह ने मिशन शिक्षण संवाद द्वारा 8 मार्च 2018 से नारी सशक्तिकरण के माध्यम से मिशन द्वारा उ.प्र. की 235 एवं उत्तराखंड की 50 महिला शिक्षिकाओं के कार्यों को नारी सशक्तिकरण की पोस्ट में प्रकाशित किया जाना बताया, जिसमें मथुरा से 7 शिक्षिकाएं मीरा अग्रवाल ब्लॉक मांट से, उर्वशी त्रिपाठी, सुशीला चौधरी एवं सुनीता गुप्ता ब्लॉक मथुरा से, कमलेश चौहान, सीमा सैनी फरह ब्लॉक से तथा सीमा यादव नगर क्षेत्र मथुरा से हैं।  विशेष लोक अभियोजक पोक्सो कोर्ट श्रीमती अलका उपमन्यु द्वारा पोक्सो अधिनियम के अपराधियों को कराई गई सजा के लिए उन्हें बधाई दी गई तथा सभी प्रकार के प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में डायट प्राचार्य मथुरा व डायट प्रवक्ता रचनाबाला का सहयोग रहा एवं सभी आगन्तुक अतिथियों को उन्होंने धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया। टीम मिशन शिक्षण संवाद मथुरा से श्रीमती नैमिष शर्मा, ड़ा० अनीता मुद्गल, ब्रिजेन्द्र सिंह राजावत, सुनीता पुष्कर व लोकेश शर्मा की बेविनार मिशन शक्ति के आयोजन में सक्रिय भूमिका रही। संगोष्ठी के संयोजक ललित मुदगल संयुक्त निदेशक अभियोजन द्वारा उपयोगी कानूनों की जानकारी देते हुए गोष्ठी का संचालन किया गया। उनके सहयोगी के रुप में साजिद अहमद नगर क्षेत्र मथुरा का सक्रिय योगदान रहा।