BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने गांधी जंयती मनाई

 


विजन लाइव/दनकौर

भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई  कि सभी कार्यकर्ता हर बूथ पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांव गांव सफाई अभियान चलाएं और वृक्षारोपण करें। इस इस मौके पर अनिल गोयल जिला कार्यकारिणी सदस्य,अखिलेश नागर जिला मंत्री युवा मोर्चा, अतुल मित्तल नगर संयोजक और ओमप्रकाश गोयल समेत कार्यकर्तागण मौजूद रहे।