BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शहीद भगत सिंह की जयंती पर पुष्प अर्पित कर याद किया

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी मंडल दनकौर के कार्यकर्ताओं ने दनकौर कसबे के बिहारी लाल इंटर कॉलेज में शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इस मौके पर दनकौर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा ने बताया कि शहीद भगत सिंह ने राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद के साथ मिलकर अंग्रेजों को उनके घुटनों पर टेक  दिया था। शहीद भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए अपनी जान भी कुर्बान कर दी थी। भगत सिंह आज भी देश में याद किए जाते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य महकार सिंह, मास्टर हरि प्रकाश शर्मा, दनकौर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भाटी, महामंत्री अमित नागर, हरिदत्त शर्मा, नगर पार्षद नरेंद्र नागर, नरेंद्र ठाकुर जिला मंत्री युवा मोर्चा, राजेंद्र योगी महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष संदीप गर्ग और अखिलेश नागर, तिलक भाटी, कृष्ण कटियार, सुनील कुमार, राजकुमार शर्मा, नरेश शर्मा समेत अध्यापकगण मौजूद रहे।