BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 चयन होने पर प्रधानअध्यापिका गीता भाटी को चौधरी सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने सम्मानित किया

 



जिले की सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका में चयनित होने वाली गीता भाटी शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार बुलंदियों की छूती रहेंगीः जतन प्रधान




 विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

चौधरी सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति के सदस्यों ने उत्तर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य का चयन होने वाली दनकौर ब्लॉक के सलेमपुर गुर्जर गांव में मौजूदा प्रधानाचार्य गीता भाटी को उनके निवास पर पहुंचकर समिति का मूवमेंट और पगड़ी बांध कर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के संस्थापक जतन प्रधान और सदस्य आलोक नागर ने कहा की जिले की सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका में चयनित होने पर गीता भाटी ने जिले और समाज का नाम रोशन किया है, उम्मीद है कि शिक्षा के क्षेत्र में गीता भाटी इसी प्रकार बुलंदियों की छूती रहेंगी। समिति के सदस्य लोकेश भाटी ने कहा की मौजुदा गांव की वर्तमान प्रधानाचार्य ने सर्वश्रेष्ठ अध्यापिका का अवार्ड जीत कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन होने पर गांव में खुशी की लहर है, सभी छात्र छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके पर जतन प्रधान, आलोक नागर, कृष्ण नागर, प्रदीप भाटी, मनीष खारी, अमित भाटी, डा0 वेद प्रकाश, लोकेश भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।