BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

सरकार की उपलब्धियों के विषय में पत्रक दे कर भाजपा नेे कासना मंडल में परिवार संपर्क अभियान चलाया





विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
 भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के 1 वर्ष पूर्ण होने पर एवं प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के विषय में पत्रक दे कर के कासना मंडल में परिवार संपर्क अभियान चलाया। परिवार संपर्क अभियान के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हरीश चंद भाटी रहे। मुख्य अतिथि हरिश्चंद्र भाटी एवं जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि भाजपा के चार दिवसीय परिवार संपर्क अभियान के लिए कार्यकर्ता बूथ बूत पर उचित दूरी और मास्क का पालन करते हुए पत्रक वितरण करके सरकार की उपलब्धि के विषय में बताने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र के 1 वर्ष में ऐतिहासिक कार्य धारा 370 और 35 हटाकर तीन तलाक हटाकर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने का कार्य, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए हुए 31 दिसंबर 2014 से पहले के अल्पसंख्यक हिंदू सिख बौद्ध इसाई जैन पारसी धर्म के लोगों को नागरिकता देने का कार्य करके उनके जीवन में खुशियां देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा भगवान राम के मंदिर  निर्माण के लिए फैसला आना और अब इस वैश्विक कोरोना महामारी से निबटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन का उचित कदम उठाते हुए लाखों लोगों की जान बचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विश्व के अनेक  देशों को दवाई और स्वास्थ्य उपकरण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और आज देश की सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देना जानती है देश की जनता मोदी के साथ है। परिवार संपर्क अभियान पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, परिवार संपर्क अभियान प्रमुख मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, अमित चैधरी, उपाध्यक्ष सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, देवा  भाटी, सत्यपाल शर्मा, सर्वेंद्र कपासिया, अमित शर्मा, गुरुदेव भाटी, सचिन शर्मा, रिंकू भाटी, पवन रावल, योगेश छौंकर, पवन नागर, बबली, बीना शुक्ला, अनु पंडित, रवि भदौरिया, महेश शर्मा, विचित्र तोमर, संजय भाटी, मनोज भाटी, अशोक शर्मा, दिनेश भाटी, सुनील सौनिक, राजेश ठेकेदार, मनोज प्रधान, अजीत मुखिया, अजय निगम आदि पदाधिकारी औरं कार्यकर्ताओं ने बूथों पर परिवार संपर्क अभियान चलाकर केंद्र में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विषय में बताया।