BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

कोरोना की लड़ाई में अग्रणी वारियर्स उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को सम्मानित किया




मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा
 ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर पर कोरोना की लड़ाई में अग्रणी वारियर्स उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों को उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी की सदस्य एवं अध्यक्षा अटल फाउंडेशन अपर्णा सिंह ने सम्मानित किया। साथ मे अटल फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव अनित कौशिक ने आह्वान किया है कि सभी एक साथ मिलकर अपने कोरोना वारियर्स हैं उन सब को कभी भी किसी भी तरीके से दिक्कत ना होने दें और उनके साथ बहुत अच्छे से पेश आएं। इस कोरोना की लड़ाई में हम उनका कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें अगर आज हम सभी महफूज और सुरक्षित हैं तो अपने उत्तर प्रदेश की जो पुलिस टीम है उसके द्वारा ही  हम सब लोग सुरक्षित हैं। यें आज हमारे लिए अपने घरों से दूर हैं और हमारे लिए अपने परिवार से भी नहीं मिल रहे हैं, अपने परिवार और को छोड़ कर अपने ड्यूटी के साथ इतना न्याय कर रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमति सीमा रानी भी उपस्थित रहीं।