BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

लोकतंत्र की चौकीदारी में उतरी समाजवादी पार्टी, वोटर लिस्ट पर सुनीता यादव की सशक्त अपील


     मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
समाजवादी विचारधारा की मूल आत्मा जन-भागीदारी को बताते हुए समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं महिला सभा की वरिष्ठ नेता सुनीता यादव ने आगामी 6 जनवरी को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट को लेकर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सुनीता यादव ने कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने की हर कोशिश का जवाब सजग नागरिक ही दे सकता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वोटर लिस्ट में नाम कटना, गलत दर्ज होना या छूट जाना—ये सभी लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हैं, जिनसे सतर्कता के जरिए ही निपटा जा सकता है।
महिला नेतृत्व से निकली लोकतांत्रिक चेतावनी
महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव के रूप में सुनीता यादव ने विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं और नए मतदाताओं से आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि “वोट सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि संविधान से मिला हमारा सुरक्षा कवच है।”
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि:
6 जनवरी को चुनाव आयोग द्वारा ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी
6 जनवरी से 6 फरवरी तक नाम जोड़ने, हटाने या सुधार का अवसर मिलेगा
इसके लिए Voter Helpline App या संबंधित BLO से संपर्क किया जा सकता है।
जन-जन तक जागरूकता का संदेश
सुनीता यादव ने समाजवादी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने पोलिंग बूथ पर जाकर न केवल अपना बल्कि पूरे मोहल्ले, गांव और परिवार के मतदाताओं के नामों की जांच करें। उन्होंने इसे लोकतंत्र की चौकीदारी करार दिया।
राजनीतिक संदेश भी स्पष्ट
अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा लोकतंत्र, संविधान और जनता की आवाज की रक्षा के लिए खड़ी रही है और आगे भी रहेगी।
“वोट हमारा अधिकार है, इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है।”
इसी संदेश के साथ उन्होंने नारे लगाए—
जय समाजवाद! जय अखिलेश!