BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

लॉ छात्रों द्वारा जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर का शैक्षिक भ्रमण



    Vision Live / ग्रेटर नोएडा

एक्यूरेट कॉलेज ऑफ़ लॉ के छात्रों ने 4 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का शुभारंभ कॉलेज निदेशक द्वारा किया गया, जिसकी उद्देश्य विद्यार्थियों को न्यायालयीन कार्यवाही की वास्तविक प्रक्रिया से अवगत कराना था।

भ्रमण के दौरान एडवोकेट देवेंद्र सिंह आर्य के निर्देशन में छात्रों ने अस्थाई कारावास (जेल) का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद विद्यार्थियों को विभिन्न न्यायालय कक्षों जैसे फैमिली कोर्ट, जिला अपर न्यायालय और जिला एवं सत्र न्यायालय में ले जाया गया, जहाँ उन्होंने न्यायिक प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा।

छात्रों ने कैदियों के बयान दर्ज करने, उन्हें न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करने की विधि और न्यायालय में रिपोर्ट राइटिंग, रिकॉर्ड संरक्षण तथा रिकॉर्ड सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। इस अवसर पर एडवोकेट देवेंद्र आर्य ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण व विधिक मनोविज्ञान विकसित करने की प्रेरणा दी।

भ्रमण का संचालन डॉ. अनुज कुमार एवं विकास कुमार द्वारा किया गया। वहीं, महाविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन में अंजलि, डॉ. प्रीति सिंह, श्वेता गुप्ता और अंशिका गुप्ता का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

समापन में ग्रुप डायरेक्टर पूनम शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए ऐसे शैक्षिक कार्यक्रमों को उनके करियर निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।