BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

प्रमुख बिंदा सिंह के अथक प्रयासों से ब्लॉक परिसर में बन रहा भव्य मीटिंग हाल


चौथी बार बनीं बनकटा ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र में विकास कार्यों की नई मिसाल

असलम परवेज / देवरिया
बनकटा ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्रीमती बिंदा सिंह ने ब्लॉक परिसर में निर्माणाधीन मीटिंग हाल का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों को निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

प्रमुख बिंदा सिंह ने कहा कि, “मीटिंग हाल बन जाने से ब्लॉक क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को बैठकों और विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा।”

श्रीमती बिंदा सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे लगातार चौथी बार क्षेत्र पंचायत प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। इसके अलावा वे दो बार भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ चुकी हैं — पहले कांग्रेस और बाद में बसपा से।
पिछड़े वर्ग की प्रभावशाली और जुझारू नेताओं में शुमार बिंदा सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ सदैव खड़ी रहती हैं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ बिरेन्द्र सिंह भैसही, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामाशीष कुशवाहा, इंजीनियर रामनरेश सिंह, रामईश्वर कुशवाहा उर्फ साहेब, तथा ग्राम प्रधान इंगुरी सराय धर्मेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।