BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ग्रेटर नोएडा के ईशान मिश्रा ने तबला वादन में बिखेरी चमक, संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में किया पहला स्थान हासिल

📌 Vision Live / Greater Noida
ग्रेटर नोएडा के होनहार छात्र ईशान मिश्रा ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा 6 और 7 सितम्बर 2025 को आयोजित संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन गुरुकुल कत्थक केंद्र, गाज़ियाबाद में किया गया, जिसमें शास्त्रीय गायन, वादन और नृत्य की सभी विधाओं में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

ईशान मिश्रा ने अवनद्य वाद्य वर्ग में तबला वादन की प्रस्तुति देकर निर्णायकों को प्रभावित किया और विजेता बने।

ईशान, दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 7 के छात्र हैं और तबला वादन की शिक्षा पंडित मिथिलेश कुमार झा से प्राप्त कर रहे हैं। विशेष उल्लेखनीय है कि हाल ही में उन्हें Centre for Cultural Resources and Training (CCRT) द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप से भी सम्मानित किया गया है।

उनकी इस उपलब्धि पर गुरुजनों, परिवार और विद्यालय प्रबंधन ने गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।