BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

राष्ट्रीय लोकदल स्थापना दिवस पर यमुना गौर सिटी में सदस्यता अभियान को मिली गति



 Vision Live/ यमुना गौर सिटी

राष्ट्रीय लोकदल स्थापना दिवस के अवसर पर आज गौर यमुना सिटी स्थित पार्टी कार्यालय पर मेरठ मंडल सदस्यता प्रभारी एडवोकेट श्रीमती प्रियंका अत्री के नेतृत्व में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर स्थानीय दुकानदारों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता दिलाई गई।

एडवोकेट प्रियंका अत्री का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि सदस्यता अभियान ही पार्टी को जन-जन तक पहुँचाने का सबसे मजबूत माध्यम है।

इस कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के उपाध्यक्ष अतुल चौधरी, लक्ष्मण कुंतल, राजकुमार, दुष्यंत, ऋषभ, पुनीत, प्रमोद सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सदस्यता अभियान को और अधिक व्यापक बनाने का संकल्प लिया।