BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

टेट के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर दर्ज कराया विरोध


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाह्न पर गौतमबुद्ध नगर के शिक्षकों ने जताई नाराज़गी

Vision Live / ग्रेटर नोएडा 
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर जिलेभर के शिक्षकों ने सरकार द्वारा थोपे गए टेट कानून के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया।

संघ के राष्ट्रीय काउंसलर एवं प्रांतीय ऑडिटर नरेश कौशिक, जो जिले के जिलामंत्री भी हैं, के नेतृत्व में शिक्षकों ने इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा थोपे गए इस काले कानून से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी और शिक्षकों के हितों को नुकसान पहुँचेगा।

नरेश कौशिक ने कहा,
“टेट जैसे फैसले शिक्षकों पर थोपे नहीं जा सकते। सरकार को चाहिए कि वह संवाद के जरिए समाधान निकाले। शिक्षकों की आवाज़ को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।”

इस मौके पर जिले के सैकड़ों शिक्षक एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार से टेट संबंधी निर्णय वापस लेने की मांग की।