BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सूरजपुर रामलीला मंचन में राम-जानकी मिलन और सीता स्वयंवर के अद्भुत प्रसंगों का चित्रण


Vision Live/ सूरजपुर

सूरजपुर में आयोजित श्री आदर्श रामलीला महोत्सव में आज का मंचन भक्तिमय और मनोहारी रहा। मंचन की शुरुआत मिथिला में ऋषि विश्वामित्र का राजा जनक द्वारा स्वागत से हुई। इसके बाद नगर भ्रमण, पुष्पवाटिका में राम-जानकी मिलन, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद जैसे अविस्मरणीय प्रसंगों का मंचन हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पहुँचे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा—

“भगवान श्रीराम के जीवन से त्याग, आदर्श और भाईचारे की अनोखी शिक्षा मिलती है। जब राजगद्दी का अवसर आया तो भगवान राम ने वनवास स्वीकार किया और भरत ने महल छोड़ कुटिया में रहकर भाई का धर्म निभाया। यह भाई-भाई के प्रेम और त्याग का अद्वितीय उदाहरण है।”

रामलीला का आकर्षण

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सतवीर सिंह भाटी ने बताया कि मंचन में सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। कमेटी महामंत्री ने जानकारी दी कि विजय महोत्सव मेला में दर्शकों के लिए शॉपिंग स्टॉल, बच्चों के लिए झूले, कपड़े, खिलौने, मिठाइयाँ और विभिन्न व्यंजनों की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा दर्शकों की सुविधा हेतु पार्किंग व्यवस्था भी की गई है।

विशिष्ट अतिथि एवं प्रमुख हस्तियाँ

इस अवसर पर दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, राजवीर भाटी, सुनील चावड़ा, धर्मपाल प्रधान, मूलचंद शर्मा, विशाल गोयल,  भूदेव शर्मा, लक्ष्मण सिंघल, रघुवीर (जेसीबी वाले), विनोद पंडित, सुभाष शर्मा, कर्मवीर आर्य, बिजेन्द्र मुद्गल, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, अनिल भाटी, भगत सिंह आर्य, सचिन जिन्दल, बीरपाल भगत सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

हजारों की संख्या में आए दर्शकों ने रामलीला मंचन का आनंद लिया और “जय श्रीराम” के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा।