BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

नीट पीजी परीक्षा में शानदार सफलता पर डॉ. भावना बैसोया को संकल्प संस्था ने किया सम्मानित




Vision Live | Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के सादोपुर गांव की बेटी डॉ. भावना बैसोया ने नीट पीजी परीक्षा में ऑल इंडिया 432वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर आज संकल्प संस्था के पदाधिकारियों ने उनके घर पहुँचकर पगड़ी पहनाकर व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।

संस्था के संयोजक रोहित मत्ते गुर्जर और महासचिव अमित नागर ने बताया कि भावना ने जिम्स, ग्रेटर नोएडा से एमबीबीएस किया है। वह शुरू से ही प्रतिभाशाली रही हैं। उनकी बड़ी बहन गुंजन बैसोया भी आईआईटी से पीएचडी कर रही हैं, जिससे परिवार शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बन रहा है।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. भूपेन्द्र नागर और संरक्षक व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जगवीर नंबरदार ने कहा—
"बेटियों की शादी में लाखों रुपये खर्च करने से बेहतर है कि उनकी शिक्षा पर निवेश किया जाए। शिक्षित बेटियाँ ही समाज और देश का भविष्य संवार सकती हैं।"

सम्मान समारोह में संस्था के संरक्षक जगवीर नंबरदार, संस्थापक डॉ. भूपेन्द्र नागर, संयोजक रोहित मत्ते गुर्जर, महासचिव अमित नागर, सचिव मास्टर मनोज नागर, प्रवक्ता मास्टर सतीश नागर, सह-सचिव योगेश नागर, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र एडवोकेट, राजेश बैसोया, सुरेन्द्र शर्मा, प्रवीण बैसोया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।