BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

देहात मोर्चा फिर मजबूती से मैदान में आएगा

Vision Live/ Greater Noida 
गाजीपुर से लेकर सवाई माधोपुर तक फैले व बहुत ही कर्मठ, ईमानदार, समर्पित प्रभावशाली लोगों के एक समय बहुत सशक्त रहे संगठन "देहात मोर्चा" को गांव देहात क्षेत्र व देहात के शहरी क्षेत्र की शैक्षिक, स्वास्थ्य, प्रदूषण, सड़क, जल, विद्युत आदि क्षेत्रों की विशिष्ट समस्याओं के समाधान व  सामाजिक सुधारों के लिए जागरूकता फैलाने हेतु नए सिरे से पुनर्जीवित कर सक्रिय बनाने के लिए धर्मचंद  पूर्व पुलिस उपाधीक्षक, की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन ग्रेटर नोएडा के सैक्टर 37 में  देवराज नागर (बादलपुर) के आवास पर हुआ । 
        गोष्ठी में कई गांवों व सैक्टरों के बहुत से विचारवान, जागरूक व सामाजिक सक्रियता रखने वाले नागरिकों ने अपने विचार रखे ।  रणजीत प्रधान (अस्तौली) ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सभी गांवों व सैक्टरों में जा कर समस्याओं का समाधान कराना होना चाहिए।  ऋषिकुमार तोंगड़ (खंदेड़ा) ने कहा कि सघन प्रचार के माध्यम से एवं समस्याओं का समाधान कराकर देहात मोर्चा संगठन को लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता है।  जीतराज नागर (नया गांव बसंतपुर) ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी लोगों को जागरूक करना चाहिए। लंबे समय तक ग्रेटर नोएडा फैडरेशन ऑफ आर० डब्ल्यू० एज के महासचिव रहे  दीपक भाटी एडवोकेट (साकीपुर) ने बताया कि देहात मोर्चा संगठन की एक विशिष्ट पहचान रही है जिसको पुनः प्राप्त करने की आवश्यकता है जिसके लिए अधिक से अधिक लोगों के साथ साथ सामाजिक रूप से प्रतिष्ठित लोगों को भी जोड़ने की जरूरत है।  राजेश भाटी (तिलपता) ने भूमि अधिग्रहण से उपजने वाली समस्याओं व प्रदूषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि की वर्तमान व भविष्य की वास्तविक समस्याओं पर बड़ी स्पष्टता और तर्क के साथ विचार रखकर इन समस्याओं पर गंभीरता से विचार व शोध किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया । जयकुमार भाटी (लुहारली) ने बताया कि सामाजिक नियंत्रण न होने की वजह से देहाती समाज समाज में कुरीतियां और विकृतियां घर कर गई हैं जिनसे मुक्ति पाने के लिए जागरूक लोगों को पहल करनी चाहिए। अल्फा 2 के आर० डब्ल्यू० ए० अध्यक्ष रहे  जितेंद्र मावी (बिरौंडी) ने कहा कि देहात मोर्चा संगठन को मजबूती से सक्रिय करने से गांव व शहरों में रह रहे गांव के लोग  भी संगठन से जरूर जुड़ेंगे।  पवन विधूड़ी (खिदराबाद) ने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण से काम करते हुए संगठन के प्रचार व विस्तार के लिए पूरा सहयोग करेंगे।  ऋषिपाल बैंसला (मौजपुर) ने बताया कि संगठन के अभाव में ग्रामीण समाज दिल्ली में बहुत सारी परेशानियां झेल चुका है और उन समस्याओं की पुनरावृत्ति नोएडा - ग्रेटर नोएडा में भी होनी अवश्यंभावी है इसलिए देहात मोर्चा जैसे संगठन की बहुत आवश्यकता है।  के पी नागर (गोरहा - मुदाफरा) ने जागरूक व सक्रिय लोगों को जोड़ने की जरूरत बताई। धनराज नागर (ढाकवाला) ने कहा कि संगठन को ग्रामीण समाज से जोड़कर लोगों की बेहतरी के लिए काम करना होगा।  भीम सिंह भाटी (सिरसा) ने कहा कि क्षेत्र में  जागरूक, कर्मठ और संघर्षशील लोगों की कमी नहीं है, जिसके लिए संगठन जरूरी है।  देवराज नागर (बादलपुर) ने आह्वान किया कि सभी साथियों के के विचारों का समावेश करके चरणबद्ध तरीके से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर मजबूती से लोगों की समस्याओं का समाधान कराकर देहात मोर्चा संगठन की पूर्व की प्रतिष्ठा को प्राप्त किया जाएगा। देहात मोर्चा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय भाटी रावजी (दादरी) ने कहा कि एक बहुत अच्छे संदेश के साथ देहात मोर्चा और भी सक्रिय होकर कार्य करेगा। गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे धर्मचंद  ने सभी को मेहनत, ईमानदारी और समर्पित भाव से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
         बैठक में मुख्य रूप से  ओमवीर अधाना (इमलियाका),  रामेश्वर लोहिया (मानपुरा, बुलंदशहर),  कुलदीप खारी (जानसमाना),  संदीप भाटी (पंचायतन) , भूपेंद्र रौसा (गालिमपुरा, बुलंदशहर),  चंदी सिंह नागर (बागपुर) ,प्रमोद कुमार (मुजफ्फरनगर),  धर्मपाल छाबड़ी (कारना, बल्लभगढ़) आदि बहुत सारे जागरूक लोग उपस्थित रहे।