BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

पथिक जयंती मनाए जाने की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक संपन्न

Vision Live/Greater Noida 
वाईएमसीए क्लब में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की एक बैठक डॉक्टर  यशवीर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष की  व कार्यकारी अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी  की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बठक का संचालन स्वतंत्रता सेनानी विजय सिंह पथिक आयोजन समिति के अध्यक्ष राजकुमार नागर एडवोकेट ने किया।  राष्ट्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि  27 फरवरी 28 फरवरी 2025 को विजय सिंह पथिक जयंती मनाने के बारे में  बड़ी ज़ोर शोर से  कार्यक्रम करने के लिए पूरे गौतमबुद्धनगर और  बाकी जिलों से भी कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी गई । उन्होंने  कहा कि  ज़िले के होनहार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जाएगा  और ज़िले की प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा ,किसानों को भी उनके कार्य करने के  लिए सम्मानित किया जाएगा ।
कार्यकारी अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने कहा कि गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा में पथिक जयंती बड़े जोर शोर से 27 और 28 फरवरी को मनाई जाएगी। इसके लिए गौतमबुद्धनगर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी पथिक जयंती मनाई जाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्धनगर की धरा पर पहली बार मनाई जा रही है पथिक जयंती ऐतिहासिक होगी। इस अवसर पर  गौतमबुद्धनगर के बार एसोसिएशन अध्यक्ष  परमेंद्र भाटी और सचिव  अजीत नागर  का शॉल और फूल माला से स्वागत किया गया ।  इस अवसर पर डॉक्टर यशवीर सिंह अध्यक्ष  व कार्यकारी अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी , एडवोकेट राजकुमार नागर अध्यक्ष विजय सिंह पथिक आयोजन समिति, ईलम सिंह नागर  , मुकेश नागर एडवोकेट, शेर सिंह भाटी ,अजीत मुखिया  ,सुनील भाटी, मनवीर नागर, ,सुनील भाटी सिरसा ,श्रीमति  मुकेश भाटी , गुलजारीलाल नंदा  बिधूड़ी, हरेंद्र भाटी , जितेंद्र भाटी , ममता भाटी ,राकेश देवी ,श्रीमती सरोज , शिवम मावी , राजे कसाना  , विजय नागर आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।