केजरीवाल सरकार से मिला डीयू की प्रो. कुमुद शर्मा को शिखर सम्मान
Vision Live/Greater Noida
हिंदी अकादमी, दिल्ली सरकार (आम आदमी पार्टी की सरकार) ने वर्ष 2023- 24 के शिखर सम्मान से दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की अध्यक्षा प्रो. कुमुद शर्मा को सम्मानित किया है। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को प्रो कुमुद शर्मा के रूप में अब एक नया बौद्धिक चेहरा मिल गया है।
सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा के बौद्धिक कुनबे से एक सशक्त महिला हस्ताक्षर को अपने में मिला लिया है। कयास यह भी लगाया जा रहा है कि आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार को इसका विषेश लाभ मिलेगा। साथ ही लोगों का मानना है कि प्रो कुमुद शर्मा को बौद्धिक मोर्चे पर पार्टी को मजबूत करने का दायित्व भी दिया जाएगा।
सूत्रों का कहना है कि साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष बनने के बाद से प्रो. कुमुद शर्मा संघ की करीब मानी जाती हैं। पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि वर्धा में कुलपति के लिए चयनित उम्मीदवारों में प्रो कुमुद शर्मा का नाम सबसे ऊपर है। कुलपति की रेस में सबसे आगे होने की बात भी कही जा रही थी। जिसमें संघ से करीबी सम्बन्ध की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। दूसरी ओर केजरीवाल से इनकी निकटता का परिणाम है यह शिखर सम्मान।
लोगों की माने तो यह भी कहा जा रहा है कि प्रो.कुमुद शर्मा संघ से पूर्व वामपंथियों के साथ भी लंबे समय तक जुड़ी रही हैं। एक तरफ शिखर सम्मान और दूरी ओर कुलपति का पद और वो भी धुर विरोधी सरकारों (भाजपा और आम आदमी पार्टी) से संतुलन स्थापित करना सबके बस की बात नहीं। नाम नहीं बताने की शर्त पर दिल्ली विश्वविद्यालय के एक शिक्षक ने यहां तक कहा कि केजरीवाल से इनकी निकटता आंदोलन के दिनों से रही है। केंद्र सरकार से लाभ लेने के लिए ये संघ के करीब आईं हैं। ये दो तरफ अपना हित साध रही हैं। रात में आम आदमी पार्टी से मीटिंग और दिन में संघ के साथ बैठक ताकि भगवान भी नाराज न हो और शैतान भी न रूठे। संघ से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि ऐसे लोगों पर यदि संगठन मेहरबान रहा तो स्वयंसेवकों के बीच अच्छा संदेश नहीं जाएगा। कुछ भी हो, लेकिन है ये बड़ी बात कि एक तरफ से शिखर सम्मान और दूसरी तरफ से शिखर पद (कुलपति), बहुत कम लोगों को ही मिलता है। कुमुद शर्मा को यह हुनर वामपंथी परिवार की बहू बनकर सीखा है।