BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर चुनाव 2025-26: अध्यक्ष पद पर मनोज भाटी की शानदार जीत, सचिव पद पर शोभाराम चंदीला की प्रचंड विजय

मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ गौतमबुद्धनगर 
दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2025-26 में अध्यक्ष और सचिव पदों के परिणामों ने संगठन की भावी दिशा स्पष्ट कर दी है। अध्यक्ष पद पर मनोज भाटी ने कड़े मुकाबले में भारी मतों से शानदार जीत दर्ज करते हुए बार की कमान अपने हाथों में ली।
कुल 2785 मतों में से मनोज भाटी को 1555 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र भाटी को 1222 मत मिले। इस पद पर मात्र 8 मत निरस्त हुए, जो शांतिपूर्ण और अनुशासित मतदान का प्रमाण है।
वहीं सचिव पद पर शोभाराम चंदीला ने एकतरफा मुकाबले में 1510 मत प्राप्त कर प्रचंड विजय दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज भाटी को 815 मत, जबकि सतेंद्र नागर को 436 मत ही मिल सके। इस पद पर केवल 24 मत निरस्त हुए।
चुनाव परिणामों से स्पष्ट है कि अधिवक्ताओं ने अनुभव, संगठन क्षमता और सक्रिय नेतृत्व पर भरोसा जताया है। अध्यक्ष मनोज भाटी और सचिव शोभाराम चंदीला की जोड़ी से अधिवक्ता हितों की रक्षा, बार की एकजुटता और कार्यशैली में मजबूती की उम्मीद जताई जा रही है।
परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में उत्साह का माहौल बन गया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयाँ देने वालों का तांता लग गया।
नीचे देखिए चुनाव परिणाम एक नजर में
सह सचिव सांस्कृतिक पद पर  सोनम यादव विजय 
सास्कृतिव सचिव... 2785
मीनू त्यागी.....          984
सोनम यादव....      1704
निरस्त...........            97
 
सहसचिव प्रशासनिक... 2785
सिंहराज चौधरी.. 2193
विक्रम सिंह....... 504
निरस्त.............. 88
 कोषाध्यक्ष..........2785

कल्याण नागर.... 1562
दीपक लोहिया..     424
नितिन भाटी.....     753
निरस्त.............       46

कनिष्क उपाध्यक्ष.... 2785
मुस्कान.@ महिंद्री...1611
प्रेमचंद त्यागी.... ....1085
निरस्त............. ....     91

वरिष्ठ उपाध्यक्ष..2785

छत्रपाल सिंह..... 1246
दुर्गेश सिंह....... 417
राकेश शर्मा....1059
निरस्त मत..... 68
 सचिव पद..... 2785

शोभाराम चंदीला..... 1510
सतेंद्र नागर.............436 
नीरज भाटी............ 815
निरस्त मत............ 24
अध्यक्ष पद..... 2785

मनोज भाटी..... 1555
योगेंद्र भाटी.... 1222
निरस्त मत..... 8