BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

गौतमबुद्बनगर भाजपा के तत्वाधान में वीर बाल दिवस संगोष्ठी



Vision Live/Greater Noida 
 भाजपा जिला गौतमबुद्धनग़र ने शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश पर जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी की अध्यक्षता मे भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर  स्थित  मे धर्मरक्षा मे सर्वोच्च बलिदान देने वाले हुए बाबा जोरावर सिंह जी व बाबा फतेहसिंह जी को याद करते हुए 'वीर बाल दिवस' मे संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया । जिसमे मुख्यातिथि  भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी डॉक्टर अभिषेक टंडन रहे । संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया।  संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्यातिथि डॉक्टर अभिषेक टंडन ने साहबजादो को याद करते हुए बताया कि गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत के उपलक्ष्य पर पूरे देश में वीर बाल दिवस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 2022 से 21 दिसम्बर एक सप्ताह तक पूरे देश में बाल दिवस के रूप मनाया जा रहा है। मुगल सम्राट औरंगजेब की सेना से लड़ते पूरा परिवार बलिदान हुआ। गुरू गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों की याद में इस दिवस को मनाया जाता है। ज़ोरावर सिंह फ़तहे सिंह को मुग़लों ने दीवारों में जिंदा चिनवा दिया पर उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया। मुगलों को अपनी ताकत का लोहा मनवा दिया  लेकिन सिर नहीं झुकाया।  जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी  ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस का कार्यक्रम जमीनी स्तर पर करवा कर राष्ट्रभक्ति ,धर्मरक्षा की भावना को जगाने का प्रयास किया है। गुरु गोविंद सिंह के भाईयों को आरे से चीर दिया ,जलते तेल मे तल दिया और पूरे परिवार को बलिदान किया, उनका कर्ज हम कभी नही चुका सकते है और हम सभी कार्यकर्ता मंडल स्तर पर संगोष्ठी, प्रभातफेरी, और गुरुद्वारों मे जाकर शबद कीर्तन कर इस कार्यक्रम को कर रहे है और याद करते हुए साहेबजादो को श्रृद्धांजलि दे रहे है।
इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से  ,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा सतेंद्र अवाना, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक पवन नागर, सतेंद्र नागर, पवन रावल ,जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, वरिष्ठ नेता जगभूसण गर्ग ,जिलामंत्री अमित शर्मा, गुरुदेव भाटी और  राज नागर, कपिल गुर्जर, विमल पुंडीर,  सुनील रावत, हरिदत्त शर्मा, इन्द्रजीत टाइगर, अशोक रावल, सतीश भाटी ,सन्तराम भाटी, अनीता गौतम, महेश शर्मा, मुकेश चौहान ,दिनेश भाटी, रजनी तोमर, उषा वत्स ,धर्मेन्द्र भाटी ,श्यामवीर भाटी, मनोज प्रधान, मनीष भाटी ,संजय भाटी ,गीता गौतम ,अर्पणा सिंह, राजीव सिंघल, महेन्द्र प्रधान सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।