BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दनकौर नगर पंचायत में मनाया संविधान दिवस

Vision Live/Dankaur 
नगर पंचायत दनकौर में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन कर भारत के संविधान की विशेषताओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर दनकौर नगर चैयरमैन श्रीमती राजवती देवी ने कहा कि संविधान के बारे में लोगों को जागरूक करने और संविधान के महत्व व आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं को फैलाने के उद्देश्य से संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत का संविधान देश के नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को बोध कराता है साथ ही सरकार के विभिन्न अंगों के अधिकार और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। प्रत्येक वर्ष भारतीय संविधान के बारे में लोगों को जागरूक करने और संविधान के महत्व व डॉ आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं को फैलाने के उद्देश्य से संविधान दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद भारतीय संविधान के जनक डा. भीमराव आंबेडकर के विचारों को फैलाना है।  नगर चैयरमैन प्रतिनिधि दीपक सिंह उर्फ दीपक भैया ने कहा  कि भारत का संविधान विश्व का सबसे महान संविधान है और देश के प्रत्येक नागरिक को इस पर गर्व है। संविधान रचयिता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा वंचित और शोषितों को बराबरी पर लाने के लिए भारतीय संविधान में विशेष प्रावधान किए थे। इसलिए बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान की मूल भावना को बनाए रखने की शपथ लिए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर उपस्थित नगर पंचायत के कर्मचारियों और सभासदों को संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और कर्तव्य के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी दिलाई गई।

 
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }