Vision Live/Greater Noida 
श्री रामलीला कमेटी साइट 4 ग्रेटर नोएडा में श्री विजय महोत्सव 2024 की श्रृंखला में हिंडन की रफ्तार और स्कूली बच्चों की गीत संगीत प्रतियोगिताओं के बाद शुक्रवार 4 अक्टूबर-2024 को लीला का मंचन किया गया। शिव सती संवाद, रावण तपस्या, इंद्र दरबार, नारद मोह ,रावण कारागार, राक्षसों का अत्याचार और विष्णु जी का प्रकट होने तक आदि प्रसंगों पर आधारित मनोहरी लीला मानचित की गई।
रामलीला मंचन गणेश वन्दना से प्रारंभ हुआ। 
श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रबूपुरा अध्यक्ष ठाकुर शशांक सिंह ने दीप प्रज्जलित कर रामलीला मंचन की शुरुआत की।
 संयुक्त महासचिव सौरभ बंसल ने बताया प्रथम दिन की रामलीला मंचन में रावण, कुंभकरण ,विभीषण ब्रह्मा जी की तपस्या करते हैं ब्रह्मा जी प्रकट होकर तीनों भाइयों को वरदान देते हैं ,उसके पश्चात नारद जी गाना गाते हुए आते हैं और नारद जी हिमगिरी पर्वत पर तपस्या में बैठ जाते हैं। उनकी तपस्या देखकर इंद्र भयभीत हो जाता है, उधर रावण वरदान पाकर धरती पर अत्याचार करने लगता है। ऋषि मुनि राक्षसों के अत्याचार से दुखी होकर भगवान विष्णु को पुकारते हैं और विष्णु भगवान प्रकट होकर उन्हें दर्शन देकर कहते हैं मैं शीघ्र ही धरती पर जन्म लूंगा और तुम्हारे कष्ट हर लूंगा।
श्री रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि 5 अक्टूबर-2024 की सुन्दर लीला में रावण वेदमती संवाद, विष्णु कौशल्या संवाद, श्री राम जन्म, सीता जन्म, ताड़का वध, सुबाहु वध आदि लीलाओ का मंचन होगा।