BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

अच्छी पहल :---- शीतल जल के लिए मिट्टी के घडों का वितरण किया

सिक्योरिटी गार्ड और सफाई कर्मियों के लिए मिट्टी के घडों का वितरण कर भारत युवा परिषद की नई पहल 
Vision Live/Noida 
नोएडा के सेक्टर 138  में भारत युवा परिषद संस्था ने अपने सफाई सेवकों को शीतल जल के लिए मिट्टी के घडों का वितरण किया। पेइंग गेस्ट हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड ) नोएडा के अध्यक्ष विशेष त्यागी ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड सफाई कर्मियों के लिए मिट्टी के घडों का वितरण कर भारत युवा परिषद ने पुनीत कार्य किया है। घड़ा वितरण कार्यक्रम में नोएडा शहर के गण्यमान्य लोग  और भारत युवा परिषद संस्था के सदस्यगण मौजूद रहे। गरीब और जरूरतमंद लोगों को  मदद दिए जाने के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। भारत युवा परिषद के अध्यक्ष आदेश त्यागी (गेझा वालो) ने कहा कि  आगे भी हम हर जगह जाकर अपने गरीब भाइयों की सेवा हमेशा करते रहेंगे। भारत युवा परिषद संस्था का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करना है। भारत युवा परिषद संस्था सर्व समाज को साथ लेकर चलेगी और सर्व  समाज के साथ आपस में मिलकर यह संगठन बना है। इस अवसर पर 
 आदेश त्यागी (अध्यक्ष भारत युवा परिषद), विशेष त्यागी  अध्यक्ष पेइंग गेस्ट हाउस ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड ) और राजेश कुमार सूरी, विवेक त्यागी,दिनेश भाटी,विक्रम भाटी,कंचन सक्सेना, सुनीता शर्मा, बबीता त्यागी, गीता त्यागी, दीपक त्यागी ( एडवोकेट), विजय कसाना, तेजवीर गुज्जर, सुनील भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता का उपस्थित रहे।