BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

श्री द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय दनकौर के अंग्रेजी विभाग में व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान

Vision Live/Dankaur 
 श्री द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय दनकौर के अंग्रेजी विभाग में व्यक्तित्व विकास पर एक व्याख्यान का आयोजन हुआ। मंच का संचालन डॉक्टर प्रशांत कनौजिया ने किया। व्याख्यान से पूर्व महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर गिरीश कुमार वत्स, उप प्राचार्या डॉ रश्मि गुप्ता, डॉ शिखारानी, डाक्टर संगीता रावल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया।
डॉ अजमत आरा, डॉक्टर रश्मि गुप्ता तथा डॉक्टर प्रशांत कनौजिया ने मुख्य वक्ताओं के रूप में अपनी भूमिका अदा की।  इनके अतिरिक्त डॉक्टर नाज़ परवीन, डॉक्टर कोकिल अग्रवाल, डॉक्टर राजीव पांडे तथा डाक्टर रश्मि जहां के द्वारा व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। अपने व्याख्यान में डॉक्टर अजमत आरा ने व्यक्तित्व को परिभाषित करते हुए कहा, कि व्यक्ति की समस्त बाह्य (शारीरिक) विशेषताओं तथा आंतरिक (मानसिक) विशेषताओं का सम्मिश्रण जो इस व्यक्ति को वातावरण से समायोजन करने योग्य बनाता है, व्यक्तित्व कहलाता है।
इसके पश्चात प्राचार्य डॉक्टर गिरीश कुमार वत्स ने अपनी व्याख्यान में कहा कि एक व्यक्ति अपनी जन्म से लेकर मृत्यु तक कुछ ना कुछ सीखता है और उसके व्यक्तित्व में जाने अनजाने ही कई बदलाव आते रहते हैं, इसे ही व्यक्तित्व विकास कहते हैं।
 इस व्याख्यान में सभी विभाग के छात्राओं ने उपस्थित होकर इस विषय पर अपनी जिज्ञासा हेतु कई सवाल पूछे जिनका वक्ताओं ने पूर्ण रूप से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। व्याख्यान सत्र काफी प्रशंसनीय तथा सराहनीय रहा।