BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ओमिक्रोन १ लाल बिल्डिंग मे भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा के लिए प्रचार किया

Vision Live/Greater Noida 
सूरजपुर मण्डल अध्यक्ष मनोज भाटी के नेतृत्व मे ओमिक्रोन १ लाल बिल्डिंग मे भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा  के लिए प्रचार किया । इस प्रचार अभियान में मोदी के मुखौटे वाले स्टीकर की खासी  धूम रही। भाजपा के सूरजपुर मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी ने कहा कि भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सब का विश्वास के नारे से लोगों का दिल जीत लिया है। समाज के अंतिम छोर की पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना और संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद को दिलाना भाजपा का मूल उद्देश्य रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व दो बार के सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के द्वारा पूरे गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए गए हैं। गौतमबुद्धनगर के जेवर में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा तीसरा एयरपोर्ट भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा की ही देन है।  भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वोटो से जीत हासिल कर एक इतिहास बनाने को अग्रसर हैं। भाजपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार तीसरी बार भी देश का नेतृत्व करने जा रही है। इस बार 400 पार का आंकड़ा पूरा कर भाजपा फिर इतिहास बनाएगी और एक प्रचंड बहुमत वाली भाजपा की सरकार केंद्र में आसीन होगी।
इस मौके पर महिला मोर्चा की अपर्णा त्रिपाठी  ,ज़िलाध्यक्ष रजनी तोमर  , मंडल अध्यक्ष रीना सिंह , सुधा कुशवाहा, ,लीना शर्मा  , शक्ति रावल  ,शेखर नागर ,बबलू गुर्जर  ,  ,जयविंद कुमार  ,गुलशन खान ,राजकुमार रावल  आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।