BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जी डी गोयंका में सरस्वती पूजा एवं माँ गायत्री हवन

Vision Live/ Greater Noida 
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा ने वसंत पंचमी के पावन पर्व पर माँ सरस्वती की पूजा एवं गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। यह कार्य छात्रों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण व विशुद्ध वातावरण प्रदान करने हेतु किया गया। जिससे बच्चों में आचार, विचार, व्यवहार व मन की पवित्रता का विकास हो तथा भारतीय संस्कृति व सभ्यता की अक्षुण्णता सदैव बनी रहे। सदबुद्धि की देवी माँ गायत्री की असीम कृपा की वृष्टि निरन्तर छात्रों पर होती रहे। यज्ञ कार्य में विद्यालय के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा० रेणू सहगल के द्वारा माँ सरस्वती की पूजा एवं वैदिक मंत्रों में सहयोग कर यज्ञ के देवता गण तथा गायत्री माता को प्रबल श्रद्धा के साथ आहुतियाँ समर्पित की गईं। इस कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति तथा सभ्यता का उत्थान एवं यज्ञ कार्य से वातावरण की शुद्धि हेतु निरन्तर करने का संकल्प व संदेश को अपने जीवन में उतारने तथा जन - जन तक पहुंचाने का सभी ने संकल्प लिया। यह महान कृत्य गायत्री परिवार के कुशल विद्वानों द्वारा कराया गया। उन्होंने विद्यालय के द्वारा कराए गए इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए यह भी कहा कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से देश व समाज के लिए प्रेरणादायी रहेगा।