BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दादरी ब्लॉक पर शक्ति वंदन अभियान को लेकर एक शक्ति वंदन सम्मान समारोह संपन्न

Vision Live/Greater Noida 
दादरी विधानसभा का दादरी ब्लॉक पर शक्ति वंदन अभियान को लेकर एक शक्ति वंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी रहे । कार्यक्रम के ज़िला महामंत्री ज़िला शक्ति वंदन अभियान संयोजक योगेश चौधरी एवं शक्ति वंदन सम्मान समारोह पर दादरी  क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की माताओं बहने ,बैंक सखी, विद्युत सखी, ऋण सखी एवं नारी एनजीओ ने कार्यक्रम में भाग लिया और अच्छे कार्य के लिये सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि आज केन्द्र सरकार एवं प्रदेश की सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहीं है। देश के विकास में महिलाओं की ज़्यादा भागीदारी हो उसके लिये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की सरकार ने ऐतिहासिक  बिल महिलाओं के लिये संसद में ३३ प्रतिशत सीट देने के लिये पास कराया एवं महिलाओं को उनके लिए उज्जवला गैस योजना ,महिला उद्यमी ऋण योजना, भारत आयुष्मान योजना ,सखी ड्रोन योजना से बहने खेती के काम में आत्मनिर्भर हो रही है। दर्जनों योजनाए नारी शक्ति को सशक्तिकरण मज़बूत करने को लेकर चल रही है जिनसे आज माता बहनें आगे बढ़ कर देश को आगे ले जाने का कार्य कर रहीं है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला महामंत्री योगेश चौधरी ,ब्लॉक प्रमुख बिजेन्द्र भाटी, धर्मेन्द्र अग्रवाल पूर्व चेयरमैन ज़ेवर,  विकास चौधरी, इन्द्र नागर ,राज नागर ,मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, नगर अध्यक्ष  राजीव सिंघल, महिला मोर्चा अध्यक्ष  रजनी तोमर ,डॉक्टर संगीता रावल, अर्पणा सिंह, पूनम सिंह, राजकुमारी शर्मा ,बॉबी देवी ,प्रीति सिंह, रीना सिंह ,अनीता शिसोदिया, अरुणा शर्मा ,ज्योति सिंह, शान्ति सिंह आदि सैकड़ों लोग नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।