BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भाजपा की समीक्षा बैठक तिलपता गोल चक्कर जिला कार्यालय पर संपन्न हुई

Vision Live/Greater Noida 
भाजपा की समीक्षा बैठक तिलपता गोल चक्कर जिला कार्यालय पर संपन्न हुई।  इसमे मुख्य वक्ता गौतमबुद्धनगर लोकसभा चुनाव प्रभारी अनिल शिशोदिया रहे,जबकि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की। बैठक का संचालन ज़िलामहामंत्री योगेश चौधरी ने किया। लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व ज़िला अध्यक्ष बुलन्दशहर अनिल  शिशोदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता  लोकसभा चुनाव 2024 के लिये, बूथ सशक्तिकरण के लिये, बूथ पर बूथ समिति की बैठक, पन्ना प्रमुख के साथ घर घर पार्टी की रीति नीति ,सरकार की उपलब्धियों के भगवान राम का मंदिर ,धारा 370 को हटाना, ग़रीब मजदूर के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताने का कार्य करे। ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार  जन जन की यही पुकार उसके लिये संकल्प के हम सबको मिलकर संगठन के कार्य करते हुए गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट को ऐतिहासिक वोटो के साथ जीतना है। इस अवसर पर मुख्यरूप से ज़िला महामंत्री धर्मेन्द्र कोरी,  दीपक भारद्वाज, योगेश चौधरी, मनोज गर्ग  ,ज़िला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, पवन नागर ,पवन रावल ,मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य ,ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, विकास चौधरी, रिंकु भाटी , युवा मोर्चा अध्यक्ष  राज नागर, सचिन शर्मा, पंकज रावल, मण्डल प्रभारी विजय रावल ,इन्द्र नागर ,सुनील शर्मा ,सतीश भाटी ,सरफ़राज़ अली ,धर्मेन्द्र भाटी ,डॉक्टर चन्द्र सिंह  ,मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा  संजय भाटी ,मनोज भाटी ,राजीव सिंघल ,मुकेश चौहान ,संजय रावत, महेन्द्र नागर ,चन्द्रमणि भारद्वाज आदि कार्यकर्तागण बैठक में उपस्थित रहे।