BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जीबीयू में स्वामी विवेकानंद जयंती पर विशेष व्याख्यान श्रृंखला का हुआ आयोजन

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग,मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर नई शिक्षा नीति और भारतीय भाषाओं में युवाओं की भूमिका विषय पर विशेष व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन हुआ।इस व्याख्यान श्रृंखला में मुख्य अथिति के रूप में संस्कृत भारती के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख श्रीश देव पुजारी उपस्थिति रहें।उन्होंने उक्त विषय के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से आह्वान किया की नई शिक्षा सर्व सुलभ और दूरदर्शी नीति है।इसमें भारतीय भाषाओं को विशेष महत्व दिया गया है। मातृभाषा में शिक्षा हो और सबकी शिक्षा में सहभागिता हो इसलिए नई शिक्षा नीति और भारतीय भाषाओं में युवाओं की भूमिका विशेष है।
 मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के पश्चात मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रोफेसर बंदना पाण्डेय द्वारा मंचासीन अथितियो के पीरिचय और स्वागत भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिन्हा ने किया।उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय देते हुए प्रतिष्ठत उद्योगपति टाटा से स्वामी के संबंधों के संदर्भ देकर उनके विचारो के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।स्वामी विवेकानंद के विचारो को आत्मसात करने का अपील किया है।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर विश्वास त्रिपाठी ने अपना विचार रखें। इस विशेष व्याख्यान श्रृंखला में मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के सभी विभागाध्यक्ष ,संकाय सदस्य,शोधार्थी,विद्यार्थी प्रमुखता से भाग लिया।धन्यवाद ज्ञापन संकाय के डीन एवं जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बंदना पाण्डेय ने किया।