BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महा महा परिनिर्वाणदिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा
भारतीय जनता पार्टी के जिला इकाई कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर और ज़िले के सूरजपुर मंडल, ग्रेटर नोएडा, बिसरख ,बादलपर, जारचा, दादरी नगर  ,दादरी देहात, दनकौर ,ज़ेवर, रबुपुरा,कासना मंडल में बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महा महा परिनिर्वाणदिवस पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी प्रसिद्ध शिक्षाविद भारतीय संविधान के निर्माता महान समाज सुधारक जिन्होने शोसित वंचित वर्ग के सामाजिक उत्थान के लिये कार्य किये। उनके आदर्श आज भी सीख देते है, हमे उनके बताये मार्ग पर चलना चाहिए, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मुख्यरूप से ज़िला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग ,धर्मेन्द्र कोरी ,ज़िला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, बिजेंद्र प्रमुख, पवन नागर, जिला मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल ,जिलामंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी ,अमित पंडित, इन्द्र नागर, कपिल गुर्जर ,सुनील खारी, अर्पणा त्रिपाठी, संगीता रावल ,अशोक रावल, विजय रावल आदि दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।