BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर विधायक संजय शर्मा का हुआ जगह जगह स्वागत

Vision Live/Bulandsheher
उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में आयु सीमा में तीन वर्ष की वृद्धि को लेकर जनपद बुलंदशहर में विभिन्न जनपदों के नौजवानों ने किया माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और अनूपशहर विधायक  संजय शर्मा का हुआ जगह जगह स्वागत"। आज से 06 साल पहले उत्तर प्रदेश में पढ़े लिखे नौजवानों को नौकरी या तो मिलती नही थी,अथवा कुछ विशेष क्षेत्र के लोगों को मिलती थी, और अगर मिलती भी थी तो, वह भी कोर्ट के माध्यम से मिलती थी, लेकिन 2017 के बाद प्रदेश में योगी  की सरकार आने के बाद, लगातार भर्तियां हो रही है, वह भी बिना कोर्ट जाए और पारदर्शिता से। यह दूरगामी सोच का परिणाम ही है कि विगत 06 वर्षों में उत्तर प्रदेश की सूरत और सोच दोनों बदल चुकी है। उपरोक्त शब्द आज दिनांक 31 दिसंबर 2023 को जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती में प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ द्वारा आयु सीमा में की गई 03 वर्ष की वृद्धि से उत्साहित विभिन्न जनपदों के नौजवानों द्वारा जनपद बुलंदशहर के टांडा स्टेडियम में आयोजित स्वागत और सम्मान समारोह में उपस्थित नौजवानों को संबोधित करते हुए कहे।
ज़ेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि अब आप पुलिस की भर्ती परीक्षा को पास कर, देश और प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान देते हुए, अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। तत्कालीन सरकारों में प्रदेश के नौजवानों को भर्ती के लिए कोर्ट की शरण मे जाना पड़ता था, लेकिन आज प्रदेश के नौजवानों को योग्यता और मेहनत के दम पर नौकरी मिलती है।
इस मौके पर अनूपशहर से विधायक  संजय शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के द्वारा नौजवानों के हित में लिया गया निर्णय आपके मनोबल को बढ़ाने वाला है। इस मौके पर जनपद बुलंदशहर में विभिन्न स्थानों पर दोनों ही विधायकों का स्वागत हुआ।