BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

संतोष नागर बने जूनियर शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष


Vision Live/Greater Noida 
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का 15वां अधिवेशन/निर्वाचन देवीपाटन मंडल के जनपद गोंडा में संपन्न हुआ।अधिवेशन में समस्त प्रदेशीय कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित हुई। प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए योगेश त्यागी(हरदोई), प्रांतीय महामंत्री पद के लिए नरेश कौशिक(अमरोहा), प्रांतीय कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेश सिंह(गोण्डा) एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर से संतोष नागर का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य पर्यवेक्षक राधाकृष्ण पाठक की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की शिक्षकों  से संवाद स्थापित करके अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करना चाहिए। संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी ने कहा ऑनलाइन उपस्थिति एवं अव्यावहारिक आदेशों से शिक्षकों को विभाग के अधिकारियों द्वारा अपमानित एवं प्रताड़ित किया जा रहा है, यह कतई भी स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी विभाग में अभी ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोण्डा के प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक प्रेम नारायण पांडे, विधायक एवं पूर्व मंत्री पलटू राम, विधायक प्रभात वर्मा  एवं विधायक अजय कुमार सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
 जनपद गौतमबुद्धनगर के दनकौर ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल लुक्सर के अध्यापक संतोष नागर को प्रदेश का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनने पर संघ के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं क्षेत्र वासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में जनपद गौतम बुद्ध नगर से मेरठ मंडल महामंत्री जोध सिंह भाटी,जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर,महामंत्री शकरुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष उमेश राठी, जिला कोषाध्यक्ष सतपाल लोहिया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष संजय भाटी, ब्लॉक संयोजक सतवीर नागर ने प्रतिभाग किया।