BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

ओबीसी के आरक्षण समाप्त करने की साजिश को लेकर अखिलेश यादव से मिले सपाई

Vision Live/Greater Noida 
ग्रह मंत्रालय के अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस में सिपाही पद के लिए होने वाली भर्ती में ओबीसी वर्ग को संविधान के अनुसार आरक्षण न दिए जाने और भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की ओबीसी आरक्षण समाप्त करने की नीति को लेकर समाजवादी पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की और इस साजिश के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की। यह जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने बताया कि दिल्ली पुलिस में सिपाही के लिए महिला व पुरुष कुल मिलाकर 7547 पदों पर भर्ती आई है जिसके लिए 1 सितंबर से ऑनलाइन फॉर्म भी भरे जा रहे हैं। लेकिन इस भर्ती के कुल पदों में OBC को 27% के बजाय मात्र 5% सीटें दी गई है। जो कि संवैधानिक नियम के विपरीत है। जहाँ OBC को 27% सीट के अनुसार कुल 2037 पद मिलने चाहिए थे वहां केवल 429 पद (कुल भर्ती का 5.5%) ओबीसी कोटा को दिए गए है जो की सरासर गलत है । भाजपा सरकार द्वारा ओबीसी के आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है, जनसंख्या में सबसे अधिक भागीदारी होकर सबसे कम आरक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओबीसी वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर ओबीसी वर्ग के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की।  इस मौके पर जिला प्रवक्ता एवं दादरी विधानसभा अध्यक्ष रोहित मत्ते गुर्जर ने बताया कि समाजवादी पार्टी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ओबीसी वर्ग को उसका हक दिलाने के लिए संघर्ष करने के लिए तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ो के हितों के लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर मुख्य रूप से निवर्तमान नोएडा ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र यादव, प्रवीण भाटी, पूर्व छात्र सभा जिला अध्यक्ष प्रिस यादव, रामनिवास प्रधान, काले यादव श्याम पहलवान आदि मौजूद रहे।