BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय बने संस्कृति और पर्यटन का केन्द्र

Vision Live/Greater Noida 
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय बने संस्कृति और पर्यटन का केन्द्र।इस विषय को लेकर आज गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में वाईस चांसलर और रजिस्ट्रार के साथ अन्य शिक्षकगणों से बैठक की गयी। धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि अपार सम्भावनाओ को समेटे हुए, असीम सम्भावनाओं वाली यूनिर्वसिटी गौतम बुद्ध यूनिर्वसिटी है, लेकिन यहां के संसाधनो का अगर सही से उपयोग किया जाए तो, निश्चित तौर से आने वाले समय में पूरे एन०सी०आर० क्षेत्र के लिए पर्यटन व संस्कृति के रूप में इसकी पहचान बनायी जा सकती हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि 21 सितम्बर 2023 से जनपद में एक्सपोमार्ट और मोटो जी0पी0 जैसे दो बडे आयोजन होने जा रहे हैं, जिनमें भाग लेने देश-विदेश के बहुत से लोग आयेगें। अगर उन लोगो को भारतीय संस्कृति के दर्शन कराने, हम गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में लायें, तो निश्चित तौर से वो लोग भारत की संस्कृति के बारे में जानेंगे और हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार सुदूर देशों तक होगा। आज इस बैठक में धीरेन्द्र सिंह ने सभी शिक्षकों का आहवाहन करते हुए कहा कि आपका विधायक होने के नाते मैं चाहता हूँ कि मेरा सहयोग लेकर हम इस विश्वविद्यालय को पर्यटन केंद्र के रूप में, पर्यावरण के रूप में और शिक्षा के रूप में विकसित करें। यहां गौतम बुद्ध के जीवन चरित्र और उनकी शिक्षाओं व कृत्य के बारे में ऐसी दीर्घाए बनायी जायें, जिससे पूरी दुनिया जाने कि हिन्दुस्तान ने सबसे पहले वसुधैव कुटुंबकम का नारा दिया था और दुनिया को शान्ति का संदेश दिया था।
आज की इस बैठक में आर के सिन्हा वाईस चांसलर और विश्वास त्रिपाठी रजिस्ट्रार के साथ-साथ प्रोफेसर श्वेता आनंद, प्रोफेसर संजय शर्मा, डॉ ओमप्रकाश, डॉ अरविन्द कुमार सिंह, डॉ सी.एस. पासवान व अन्य कई शिक्षकगण उपस्थित रहे। शीघ्र ही कही गई बातो की एक कार्य योजना बनायी जायेगी और इसे मूर्त रूप देने के लिए कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।