BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार : सुधीर भाटी

 जाने आलम नूरी बने सपा के जहांगीरपुर नगर अध्यक्ष 
Vision Live/Greater Noida 
 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए और पार्टी से लोगों को जोड़ने के लिए रविवार को जहांगीरपुर में समाजवादी जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत एक जनसभा का आयोजन पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी की अध्यक्षता किया गया। इस दौरान जाने आलम नूरी  को समाजवादी पार्टी जहांगीरपुर नगर का नगर अध्यक्ष इजराइल कुरेशी, केशव शर्मा, बाबू कुरेशी  को जिला सचिव घोषित किया गया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि चुनाव से पूर्व बड़े बड़े झूठे वायदा कर सत्ता पर काबिज होने वाली भाजपा। सरकार बनाने के बाद हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।भाजपा की तानशाही से आज जनता बुरी तरह से त्रस्त है। दिनों दिन बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी की मार से आम आदमी का दम निकला हुआ है। सरकार को जनता की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा निजीकरण को बढ़ावा देकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। बढ़ती बेरोजगारी के कारण देश का नौजवान रोजगार के लिए परेशान है और कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान, मजदूर, दलित, महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार में बेटियों और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। उत्तर प्रदेश में काननू व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। अपराधियों में कानून का भय नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर भारी संख्या में लोग समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे है और पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नरेंद्र नागर, कृशान्त भाटी, सुधीर तोमर, औरंगजेब अली, अमित रौनी, कृष्णा चौहान, राजेश रोही, अवनीश भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, बालेन्द्र कौशिक, अकबर खान, जाने आलम, मोहित नागर, इसराइल कुरैशी, लोकेश जनमेदा, दीपक शर्मा, सुनील बदौली, बाबू कुरैशी, वीरपाल नागर, देवेंद्र शर्मा, लोकेश, केशव शर्मा, अनीस  बिसाहाड़िया, जावेद, निज़ाम मलिक, अनीता चौहान, राशिद सिद्दकी, सादाब सलमानी, डॉ समीर आदि मौजूद रहे।