BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्रीय मांगो के लिए ठोस रणनीति हेतू दादरी में बैठक संपन्न

Vision Live/Greater Noida 
उत्तर प्रदशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र  शर्मा के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष रवि भाटी, मंत्री वेदप्रकाश गौत्तम द्वारा पुरानी पेंशन सहित 18 सूत्रीय मांगो के लिए ठोस रणनीति हेतू निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र दादरी पर आज ब्लॉक स्तरीय बैठक  आयोजित की गयी की गयी। बैठक में प्रत्येक स्तर पर मजबूती से मुकाबला करने का संकल्प लेते हुए सैंकड़ो शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता मांडलिक संघठन मंत्री मेघराज भाटी एवं मंच संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक् कार्यकारिणी भूपेंद्र नागर ने किया। जिला मंत्री गजन भाटी ने 18 सूत्रीय मांग एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संघठन में मजबूती से कार्य करते रहने का संकल्प लिया।
मांडलिक संगठन मंत्री मेघराज भाटी ने अपने सम्मान अधिकार के लिए संघठन में समय देने के लिए कहा। जिला संरक्षक मुनीराम भाटी अशोक शर्मा ने संघठन को मज़बूत बनाने की ऊर्जावान बात कही। इसी प्रकार जनपद के सभी विकास खण्ड के अध्यापकों को कार्यक्रम की रूपरेखा के बारें में जानकारी दी जाएगी।
    इस अवसर पर मांडलिक मंत्री मेघराज भाटी, संरक्षक मुनीराम भाटी, अशोक शर्मा, जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला मंत्री गजन भाटी, व०उपा० बले राम नागर, कपिल नागर, कोषाध्यक्ष हेमराज शर्मा, विनोद ठाकुर, अमर भाटी, सुरेश नागर, स्वेता वर्मा, सतीश नागर, कुलदीप नागर, जगवीर शर्मा, मनोज नागर, मृदुला शुक्ला, पवन कुमार रामगोपाल,लइक अहमद,इंद्र प्रताप सिंह ,विकास कुमार ,वेद प्रकाश गौर,शेखर ,मो असलम ,नरेश खारी जितेंद्र कुमार सुषमा रानी ,मंज़िरी सिंह ,मीरासिंह ,पूनम,ममताशर्मा ,अंशु सिंह ,रीना शर्मा  ,रीना सिंह ,गायत्री प्रभा, अंजलि, रश्मि तिवारी ,रेखा रानी ,मंजु ,श्वेता ,सतेंदशर्मा धीरज विन्सेंट ,अमित निमेष, अमित कर्दम,नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे।